
बैंक में PO कैसे बने पूरी जानकारी अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आज हम इस ब्लॉग में आपको बताएँगे कि बैंक में Probationary Officer कैसे बने इसे हिंदी में जाने तो इसे हिंदी में प्रमाणीकृत अधिकारी भी कहते हैं. जॉब का सबसे ज्यादा क्रेज Banking सेक्टर को लेकर रहता है पिछले साल की बात करे तो बैंक में नौकरी के लिए करीब 1.50 करोड़ युवाओं ने फॉर्म भरे थे इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बैंक में नौकरी के लिए कितने लोग उत्साहित रहते हैं आज के इस पोस्ट हम आपको बताएँगे कि बैंक में PO बनने की क्या क्या क्वालिफिकेशन है इसमें कितनी परसेंट की जरुरत होती है और कितनी भी बार आप इसकी परीक्षा दे सकते हैं. तो अगर आप भी बैंक में PO कैसे बने इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल से काफी कुछ जान सकते हैं तो चलिए जानते हैं.
बैंक में PO कैसे बने इसकी आयु सीमा क्या होती है ?
बैंक में PO बनने की योग्यता क्या होती है ?
बैंक में Probationary Officer कैसे बने इसकी भर्ती प्रक्रिया क्या है ?
इसकी भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होती है सबसे पहले इसमें प्री एग्जामिनेशन होते हैं इसके बाद मेन्स एग्जाम और फिर इसके बाद इन्टरव्यू होता है. प्री एग्जाम में तीन पेपर होते हैं पहला इंग्लिश भाषा, दूसरा Quantitative Aptitude और तीसरा रीजनिंग एबिलिटी आप इनमे से Quantitative Aptitude और तीसरा रीजनिंग एबिलिटी पेपर हिंदी या इंग्लिश भाषा में दे सकते हैं. ये तीन पेपर एक साथ एक घंटे में होते हैं यह केवल एक क्वालीफाई एग्जाम होता है इसके मार्क्स मेन्स परीक्षा में नहीं जुड़ते हैं.
अब बात करते मेन्स एग्जाम की इस दूसरे चरण में ही आपका फ्यूचर डिसाइड होगा क्योंकि इसके नंबर ही काउंट होते हैं मेन्स एग्जाम में टोटल पांच पेपर होते हैं पहला Reasoning और Computer Aptitude, दूसरा जनरल , इकनोमिक, बैंकिंग अवेयरनेस तीसरा इंग्लिश भाषा, चौथा Data Analysis और interpretation इन चारों पेपर के लिए 3 घंटे का समय होता है वहीं इनके बाद पांचवा पेपर इंग्लिश भाषा में होता है जिसमे आपको निबंध और लैटर लिखना होता है इसमें आपको 30 मिनिट का समय मिलता है|
एक बात आपको ध्यान रखना है हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक कट जाते हैं मतलब अगर आप उत्तर को लेकर कांफिडेंट नहीं हैं तो आप उत्तर नहीं दे. जो स्टूडेंट मेन्स एग्जाम को पास कर लेते हैं उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है ये इंटरव्यू अलग अलग बैंकों द्वारा IBPS की मदद से ऑर्गेनाइज किया जाता है. इंटरव्यू के मार्क्स और मेन्स एग्जाम के मार्क्स पर तय होता है कि PO के लिए आपका सिलेक्शन हुआ है या नहीं |
बैंक में PO की सैलरी कितनी होती है ?
अगर आप बैंक में एक PO बन जाते तो आप अपनी सैलरी भी जनना चाहते होंगे तो आपको बता दे कि इसमें पद के हिसाब से सैलरी मिलती है तो चलिए जानते हैं.
- PO (Probationary Officer) – 23000 से 42000 रूपये
- मैनेजर – 31000 से 45000 रूपये
- सीनियर मैनेजर – 42000 से 51000 रूपये
- चीफ मैनेजर – 50000 से 59000 रूपये
- असिस्टंट जनरल मैनेजर – 59000 से 66000 रूपये
- डिप्टी जनरल मैनेजर – 68000 से 76000 रूपये
- जनरल मैनेजर – 76000 से 85000 रूपये
- एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) – 1.50 लाख रूपये से अधिक
- चेयरपरसन मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) – 2 लाख रूपये से अधिक
0 Comments